Blogउत्तराखंड

मानसून आपदा से निपटने की तैयारी का महासंग्राम

अमर हिन्दुस्तान चमोली।आपदा आने से पहले तैयारी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है” की भावना को साकार करते हुए उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मानसून तैयारी पूर्वाभ्यास-2026 का सफल आयोजन जनपद चमोली सहित प्रदेश के सभी 13 जनपदों में किया गया।आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील जनपद चमोली में विभिन्न जटिल एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को आधार बनाकर छह अलग-अलग स्थानों पर एक साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं आपदा राहत एजेंसियों की तत्परता, समन्वय क्षमता और त्वरित प्रतिक्रिया का वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप परीक्षण किया गया।

सभी एजेंसियों ने उत्कृष्ट तालमेल का परिचय देते हुए खोज एवं बचाव अभियान, घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, यातायात प्रबंधन, संचार व्यवस्था तथा आपसी समन्वय का प्रभावी प्रदर्शन किया। अभ्यास के दौरान वास्तविक आपदा जैसी परिस्थितियां निर्मित कर उपलब्ध संसाधनों एवं आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली की गहन समीक्षा भी की गई। जनपद भर में संचालित इस व्यापक पूर्वाभ्यास की जिला आपदा प्रबंधन केंद्र (ईओसी) से लगातार निगरानी की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार तथा अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश स्वयं नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने सभी घटनास्थलों पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की प्रत्यक्ष निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित सूचना आदान-प्रदान, बेहतर समन्वय और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पूर्वाभ्यास का मुख्य उद्देश्य मानसून अवधि के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों एवं एजेंसियों की तैयारी, उपलब्ध संसाधनों, समन्वय क्षमता और आपदा प्रतिक्रिया तंत्र का आकलन करना था। इस व्यापक अभ्यास में सभी एजेंसियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आपदा प्रबंधन के प्रति अपनी पूर्ण तत्परता और क्षमता का सफल प्रदर्शन किया। इसको बना दो अखबार की तरह चौडाई में बना दो गलत ना हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *