उत्तराखंड के पत्रकारों का दल पहुंचl छत्तीसगढ़
केंद्र की फ्लैगशिप योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेगा पीआईबी का राष्ट्रीय प्रेस टूर
पीआईबी देहरादून के 5 दिवसीय मीडिया एक्सपोजर टूर का रायपुर में भव्य आगाज, 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

अमर हिंदुस्तान छत्तीसगढ़lदेहरादूनl केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, वैज्ञानिक अनुसंधान और बुनियादी ढांचे में आ रहे क्रांतिकारीबदलावों से देश को अवगत कराने की दिशा में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम सामने आया है। पीआईबी (प्रेससूचना ब्यूरो) देहरादून द्वारा उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकारों के लिए आयोजित 5 दिवसीय ‘राष्ट्रीय अध्ययन एवं मीडिया एक्सपोजर टूर‘ का सोमवार कोदेहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से रायपुर, छत्तीसगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
इस अध्ययन यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के मीडिया जगत को देश के अन्य राज्यों में संचालित केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी परियोजनाओं, प्रौद्योगिकीय नवाचारों और डिजिटल गवर्नेंस की जमीनी हकीकत से सीधे जोड़ना है। 13 सदस्यीय यह प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ में विभिन्न राष्ट्रीयसंस्थानों और विकास मॉडलों का गहन विश्लेषण करेगा, जिससे जनहित और राष्ट्रहित से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जासके।
प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों और औद्योगिक केंद्रों का करेंगे दौरा
अपने 5 दिवसीय प्रवास के दौरान यह मीडिया दल बिलासपुर स्थित एसईसीएल (SECL), कोरबा स्थित एनटीपीसी (NTPC) और बालको(BALCO) के संयंत्रों का दौरा करेगा। इसके अतिरिक्त, दल 40 किलोवाट सौर ऊर्जा परियोजना, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर, जनजातीय संग्रहालय तथा स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन करेगा। यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण छत्तीसगढ़ केमुख्यमंत्री से मीडिया प्रतिनिधियों की शिष्टाचार मुलाकात भी होगी।
क्षेत्रीय मीडिया और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के बीच बनेगा मजबूत सेतु
दौरा कार्यक्रम के कंडक्टिंग ऑफिसर संजीव सुंद्रियाल ने पीआईबी के इस प्रयास पर प्रकाश डालते हुए कहा:
यह प्रेस टूर उत्तराखंड के पत्रकारों को केंद्र सरकार की विकासात्मक प्राथमिकताओं और आधुनिक तकनीकों को करीब से समझने का अनूठा अवसरप्रदान करता है। हमारा मुख्य ध्येय क्षेत्रीय मीडिया और राष्ट्रीय स्तर के विकास कार्यों के बीच एक सशक्त सेतु का निर्माण करना है। इससे पत्रकारजमीनी बदलावों का निष्पक्ष विश्लेषण कर पाठकों तक सटीक और प्रामाणिक सूचनाएं पहुंचा सकेंगे।
पीआईबी की अंतर–राज्यीय मीडिया एक्सपोजर की अनूठी परंपरासूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन पीआईबी देहरादून समय–समय पर इस तरह के राष्ट्रीय अध्ययन भ्रमण आयोजित करता रहा है। इससे पूर्व भीउत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधियों के लिए हैदराबाद, ओडिशा और विशाखापत्तनम जैसे देश के प्रमुख औद्योगिक व वैज्ञानिक केंद्रों के सफल प्रेस टूरआयोजित किए जा चुके हैं।

