उत्तराखंड

विधि-विधान से हुआ भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन

अमर हिन्दुस्तान रुड़की। नगर के मालवीय चौक स्थित श्री गुरु गोरखनाथ आश्रम प्राचीन शिव मंदिर में 23 जून से प्रारंभ हुआ सात दिवसीय भव्य मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार को पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो गया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी हवन-यज्ञ में आहुति देकर धर्म लाभ कमाया। महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
समारोह के दौरान आश्रम में श्री गुरु गोरखनाथ, काली माता, भैरव बाबा, भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी-नारायण, दुर्गा माता, शनिदेव तथा रामदरबार की दिव्य प्रतिमाओं की वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्राण-प्रतिष्ठा कर मंदिर में स्थापित किया गया।
सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत पंचांग पीठ पूजन, पुण्याहवाचन, नान्दीमुख श्राद्ध, कलश यात्रा, जलाधिवास, मंडप पूजन, अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास, औषध्याधिवास, घृत-मिष्ठानाधिवास, धूप-दीपाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, देव स्नपन, नगर भ्रमण, शय्याधिवास, प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति जैसे अनेक धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुए। पूरे सप्ताह आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
समारोह के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर आश्रम संचालक महंत योगी सागर नाथ, महंत योगी रवि नाथ सहित उत्तराखंड सरकार के परिवहन कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, ममतेश शर्मा, रजनीश शर्मा, रिशु वर्मा, मोती नाथ, महंत योगी चंदन नाथ, दिनेशानंद भारती, सजानंद ब्रह्मचारी महाराज, निशांत चौहान, यश धीमान, सचिन, अरविंद, अरुण शर्मा, नीरज, शिव कुमार, अनूप, सुमित नाथ, महेश नाथ, विजय शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं मातृशक्ति में अनुराधा, काजल, अंजू भटनागर सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आश्रम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *