कारपेंटरों के साथ आगे बढ़ेगा एक्शन टेसा
देशभर में 50 से अधिक स्थानों पर मनाया नेशनल कारपेंटर डे, चार लाभकारी योजनाओं की शुरुआत
अमर हिन्दुस्तान
देहरादून। एक्शन ग्रुप का हिस्सा और लकड़ी के पैनल उत्पादों की निर्माता कंपनी एक्शन टेसा ने 24 सितंबर को देशभर में 50 से अधिक स्थानों पर नेशनल कारपेंटर डे मनाया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘संग संग चलें, आगे बढ़ें’ रही।कारपेंटरों को फर्नीचर और इंटीरियर क्षेत्र की रीढ़ मानते हुए कंपनी ने उनके साथ-साथ उनके परिवारों के कल्याण के लिए 2026-27 कारपेंटर बेनिफिट प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत पारिवारिक सहायता, शिक्षा, कौशल विकास और दुर्घटना बीमा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।योजना के तहत कारपेंटर परिवारों को बेटी की शादी के लिए एक्शन टेसा उत्पादों से बने फर्नीचर पैकेज के रूप में 50 हजार रुपये तक की सहायता मिलेगी। कारपेंटरों के मेधावी बच्चों और विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।सुपर-30 पहल के तहत चयनित उम्मीदवारों को एमएसएमई के साथ आयोजित तीन माह के आवासीय कौशल विकास पाठ्यक्रम के लिए शत-प्रतिशत सहायता मिलेगी। इसमें भोजन और आवास भी शामिल हैं। इसके अलावा सदस्यों को दो लाख रुपये तक का ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर दिया जाएगा।
कारपेंटरों और परिवारों के लिए एक्शन टेसा की नई पहल
कंपनी के अनुसार सभी लाभ एक्शन टेसा कनेक्ट ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना की जानकारी के लिए नजदीकी एक्शन टेसा शाखा या सेल्स मैनेजर से संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन 1800-309-0707 पर भी जानकारी ली जा सकती है। इस अवसर पर एक्शन टेसा के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल ने कहा कि कारपेंटर कंपनी की यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं। वर्ष 2024 में कारपेंटर डे मनाने की शुरुआत की गई थी और अब इस पहल को कारपेंटरों तथा उनके परिवारों के सहयोग से जोड़ा गया है।

