सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं : डॉ. धन सिंह रावत
सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे जनजागरूकता कार्यक्रम
पौड़ी। सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभकिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों को सहकारिता की शपथ दिलाई गई तथा सहकारिता विभाग के मोबाइलएटीएम वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद में यह अभियान 29 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न जनजागरूकता एवं जनसहभागिताकार्यक्रमों के माध्यम से संचालित होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा मिलीहै। राज्य सरकार का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को गांव–गांव तक पहुंचाकर किसानों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरबनाना है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को डिजिटल और सशक्त बनाया जा रहा है, जिससे रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजितहोंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के एक लाख युवाओं को सहकारिता से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, विपणन सुविधाएं तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक 1,500 किसानों को ब्याजमुक्त ऋण का लाभदिया जा चुका है। साथ ही प्रत्येक जनपद से 10 प्रगतिशील किसानों को अध्ययन भ्रमण के लिए देश के विभिन्न राज्यों में भेजा जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसान सम्मेलनों के माध्यम से आधुनिक एवंवैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वीर माधो सिंह भंडारी योजना के तहत किसानों को प्रोत्साहितकिया जा रहा है तथा राज्य सरकार मंडुवा 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद रही है, जिससे पर्वतीय किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत प्रत्येक सहकारी समिति में पौधरोपणकिया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश की 114 सहकारी समितियां विभिन्न डिजिटल एवं जनहितकारी सेवाओं के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचा रही हैं।
सहकारिता सप्ताह के दौरान सहकारी संस्थाओं में शपथ ग्रहण, सहकारी चौपाल, जागरूकता शिविर, ऋण वितरण कार्यक्रम, विद्यालयों एवंविश्वविद्यालयों में कार्यशालाएं, वृक्षारोपण अभियान तथा सोशल मीडिया आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, गणेश कोली, पूर्व सहकारिता अध्यक्ष मातबर सिंह नेगी, उपनिबंधकसहकारिता सुरेंद्र पाल, निदेशक ईपीको उमेश त्रिपाठी, सहायक निबंधक सहकारिता पान सिंह राणा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सहकारीसंस्थाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
