अमर हिंदुस्तान 

देहरादून। महिला उत्थान सशक्तिकरण संगठन द्वारा निकट कारगी चौक पर जेपी प्लाजा मैं रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक लच्छु गुप्ता को संगठन की महिलाओं ने रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार बड़ी सादगी के साथ मनाया इस अवसर पर लच्छु गुप्ता ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहन के प्यार का प्रतिक है, जिसे राखी का त्योहार भी कहा जाता है। रक्षा बंधन पर बहन भाई की कलाई पर राखी बंधती और उसके सुखी जीवन की प्रार्थना करती है। इसके साथ ही बहन भाई से अपनी सुरक्षा का वचन लेती है। रक्षा बंधन हिन्दुओं को प्रमुख त्योहार है, जिसे पूरे भारत समेत अन्य देशों में भी मनाया जाता है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ थपलियाल ने महिलाओं को इस त्यौहार की परंपरा के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा भगवान विष्णु के पाताल लोक चले जाने से माता लक्ष्मी और सभी देवता बहुत चिंतित हुए। तब मां ने लक्ष्मी गरीब स्त्री के वेश में पाताल लोक जाकर बलि को राखी बांधा और भगवान विष्णु को वहां से वापस ले जाने का वचन मांगा। उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा थी। तभी से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष रेनू रौतेला भारतीय जनता पार्टी बूथ अध्यक्ष इंदु पुंडीर, कल्पना त्रिपाठी, कपिल सकलानी, अनुराधा, मीरा लिंगवाल, आदि लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *