उत्तरकाशी के डबरानी के पास मंगलवार शाम को बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा था। लेकिन इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया। तो वही ग्रामीणों के अनुसार बीआरओ की पोकलैंड मशीन की गतिविधियों के बीच जब लोगों को रास्ता पार करने की अनुमति दी गई तभी ऊपर से मलबा आ गया। वही इस दौरान सुखी गांव के दो युवा मनीष राणा और अरुण उसकी चपेट में आ गए। हादसे के वक्त पोकलैंड ऑपरेटर ने मशीन पीछे खींची, जिससे दबे हुए दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक तो है साथ ही भारी आक्रोश भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और बीआरओ को पहले सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए थी, लेकिन जल्दबाज़ी और अव्यवस्था ने घरों के चिराग बुझा दिए। सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके पर तैनात हैं, जबकि ग्रामीण बीआरओ की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। गांव में इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश है और लोग जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

By admin