भव्यता के साथ मनाया जाएगा महोत्सव
गरुड़। दूसरी बार आयोजित हो रहे कत्यूर महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर महोत्सव को भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। पोस्टर का विमोचन दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया। प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर परिसर में पोस्टर का विमोचन करते हुए दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कत्यूर महोत्सव तीन दिवसीय होगा। महोत्सव का प्रारंभ 13 अप्रैल से होगा। शुभारंभ से पहले भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पर्यटन अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महोत्सव में स्थानीय व बाहरी लोक कलाकारों द्वारा आर्कषक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महोत्सव को भव्य व दिव्य बनाया जाएगा। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी से बढ़-चढ़कर आगे आने की अपील की। इस दौरान उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार निशा रानी, प्रशासक हेमा बिष्ट, बीडीओ रमेश सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, हरीश जोशी, जेसी आर्या, पूर्व जिपंस जनार्दन लोहुमी, ईओ अनुज कुमार, सुनील दोसाद, डीके जोशी, सभासद प्रदीप गुरुरानी, अंकित जोशी, मोनिका वर्मा, देवेंद्र गोस्वामी, इंद्र सिंह बिष्ट, रमेश जोशी, हेम वर्मा, कैलाश खुल्बे,नवीन खोलिया, रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।