बागेश्वर | गोविन्द मेहता, देश भर में सैकड़ों विकासखंडों में बागेश्वर जिले का कपकोट विकासखण्ड नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड के सर्वे में पूरे देश मे40 वे स्थान पर तो उत्तराखण्ड राज्य में अग्रणी स्थान प्राप्त करने में सफल हुआ है। बागेश्वर जिले के कपकोट ब्लॉक ने नीति आयोग की आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम (एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम) में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। हाल ही में जारी डेल्टा रैंकिंग में, कपकोट ब्लॉक उत्तराखंड में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 40वें स्थान पर पहुंचा है। यह उपलब्धि क्षेत्र के समग्र विकास और प्रशासनिक प्रयासों का प्रमाण है।नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम का उद्देश्य देश के पिछड़े विकासखंडों का तेजी से और प्रभावी रूप से विकास करना है। इस कार्यक्रम के तहत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के लिए कार्य किया जाता है। कपकोट ब्लॉक ने इन सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिससे यह रैंकिंग में उच्च स्थान प्राप्त कर सका।वही जिले में सभी विकासखंडों को विकास की दृष्टि से उत्कृष्ट बनाने के लिएजिले के प्रशासनिक मुखिया और जिलाधिकारी आशीष भटगाई के कुशल नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्यशैली से और मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी के कुशल मार्गनिर्देशन और सम्बन्धित विकास विभागों से निश्चित मानकों पर उत्कृष्ट कार्य कराते हुए देशभर में जिले को अन्य अग्रणी राज्यों की अपेक्षा कुशलतम कार्य और निश्चित मानकों को पूर्ण कराते हुए बागेश्वर जिले को देश भर में 40वे स्थान की रैंकिंग पहचान दिलायी है।कपकोट ब्लॉक की इस सफलता का श्रेय स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों और क्षेत्र की जनता के संयुक्त प्रयासों को जाता है। सामूहिक प्रयासों से, कपकोट ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, जो अन्य विकासखंडों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा, “कपकोट ब्लॉक की यह सफलता पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। यह दर्शाता है कि जब प्रशासनिक इकाई और जनता मिलकर कार्य करते हैं, तो असंभव लक्ष्य को भी संभव किया जा सकता हैं। हम आगे भी इसी समर्पण और सहयोग से कार्य करते रहेंगे ताकि बागेश्वर जिले का समग्र विकास हो सके।वही सीडीओ आर सी तिवारी ने भी कहा कि “कपकोट ब्लॉक की इस उपलब्धि से प्रेरित होकर, अन्य विकासखंड भी अपने क्षेत्रों में विकास की गति को तेज़ करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। यह सफलता दर्शाती है कि सही दिशा में किए गए प्रयास और समर्पण से किसी भी क्षेत्र का विकास संभव है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को इसी तरह अनवरत विभागीय स्तर पर मिलने वाले लक्ष्य को समय से पूर्ण करने के लिए कार्य करने की बात कही है।