अमर हिन्दुस्तान 

झबरेड़ा। हरिद्वार। गदर जुड़ा गांव की प्रतिभाशाली बालिका सोनिया ने 38 वे राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता मे 10000 मी बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम खेल जगत में रोशन किया। सोनिया नौटियाल के घर वापसी पर गांव के द्वारा भव्य स्वागत किया गया जगह-जगह ढोल बजाकर गांव वासियों ने सोनिया नौटियाल का उत्साह वर्धन किया। नन्हीं प्रतिभा सोनिया नौटियाल ने बताया कि उसके गांव के मंगल दल के अध्यक्ष एवं कोच ब्रह्मपाल ने उसकी खेल प्रतिभा को पहचाना तथा लगातार उसका उत्साह वर्धन किया। उनके पिता ने बताया कि उनकी मां ने भी सोनिया का समर्थन किया जिसके कारण सोनिया को भी घर में ना रोक सके। वहीं समाजसेवी राजकुमार डॉक्टर उस्मानी, भारत भूषण ने उपस्थित होकर सोनिया नौटियाल का उत्साह वर्धन किया।वही नेहरू युवा खेल मंत्रालय हरिद्वार ब्लॉकनारसन, रविदास मंदिर के प्रधान मनोज कटारिया, समाजसेवी राजकुमार , अमरपाल, मुकेश, रॉकीआदि खेल प्रेमियों ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया

By admin