बड़कोट योग अनुदेशक महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन दिल्ली में संपन्न किया गया है। बतादें कि आयुश मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा तीन वर्ष पूर्व देश के अनेक प्रदेशों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग अनुदेशकों की नियुक्ति की गई है, जिसमें देश के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हैल्थ वैलनेस केन्द्र में एक पुरुष व महिला की नियुक्ति की गई है। सोमवार को गढ़वाल भवन पंचकुइया रोड़ करोलबाग दिल्ली में इनके राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल रावत,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गायत्री जायसवाल, दिनेश्वर सोनी, सचिव दिवाकर उपाध्याय, मीडिया प्रभारी उदयालक शर्मा, राष्ट्रीय संयोजन मधुकर ढौंडियाल,सहसंयोजक दीपा गोरा,संगठन मंत्री राजेन्द्र चौरे,संरक्षक राम औतार शर्मा एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार को बनाया गया। जिसमें उत्तराखण्ड योग अनुदेशक संगठन ने कमल रावत व मधुकर ढौंडियाल(उत्तराखण्ड) का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित होने पर खुशी जताई है। इस दौरान उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तराखण्ड, अरुणाचल प्रदेश, छतीसगढ़,झारखंड सहित दर्जभर प्रदेशों से लोग मौजूद रहे।

By admin