बड़कोट  गाँव क्षेत्र के लिए कुछ करने की चाह होती है तो आप अवैतनिक पद पर रहते भी कर सकते हैं। जो कि बड़कोट क्षेत्र के धराली गाँव निवासी सरदार सिंह ने राजगढ़ी इंटर कॉलेज के शिक्षक अभिभावक संगठन के अध्यक्ष दो बार सर्वसम्मति अध्यक्ष पद पर बने हैं। इन्होंने अपने निजी खर्चे से शासन की देहरी तक दौड़ा-भागी करते हुए बजट स्वीकृत करवाया।  इन्होंने आज की युवा पीड़ी को नशे की गिरफ्त में आते देख स्कूल छात्रों को नशा मुक्ति अभियान से विद्यालय को नशे की गिरफ्त से बचाए जा सके की मुहिम चलाई।  एवं विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता पर जोर देकर शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल क्रीडा भौतिक स्तर पर कार्य करवाया। इनकी कार्यशैली लगन और निष्ठा से सर्वप्रथम शासन-प्रशासन के सहयोग से विद्यालय में स्वच्छ जल हेतु आरो फिल्टर की स्थापना करवाई। एवं विद्यालय भवन जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थे, उनका नवनिर्माण करवाकर तथा विद्यालय रंग-रोगन का कार्य भी शासन से स्वीकृत करवाया। के बाद खेल मैदान की टूटी-फूटी दीवारों और चार दिवारी का कार्य करने हेतु शासन प्रशासन से धन का लगभग 1 करोड रुपए की धनराशि से विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया गया, जिसका कार्य होना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह राणा सहित श्रीमती बबीता, सुरेश रावत,हरदेव , दर्शन चौहान, प्रमोद बहुगुणा आदि अध्यापकों ने इनके कार्यों की सराहना की।

By admin