बड़कोट | उत्तरकाशी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान का जोरदार स्वागत हुआ है। बिते 10 मार्च को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दिप्ती रावत ने जिलाध्यक्ष के रूप में नागेंद्र चौहान के नाम की घोषणा की है। जिनका आज पहली बार गृह जनपद में आगमन हुआ है , का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि इससे पहले लगातार तीन जिलाध्यक्ष यमुना घाटी से श्याम डोभल,रमेश चौहान और सतेंद्र राणा रहे हैं। काफ़ी अंतराल के बाद गंगा घाटी को जिलाध्यक्ष के रूप में नागेंद्र सिंह चौहान के नाम का चयन हुआ है ; जो मूलरूप से भटवाड़ी विकास खण्ड के जामक गाँव से हैं। जिनका सोमवार को बड़ेथी,चिन्याली सौड़,देवीधार व उत्तरकाशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान इससे पूर्व जिला महामंत्री के पद पर थे। ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है, साथ ही अपने कुशल नेतृत्व के लिए सभी मंडल पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग की अपेक्षा जताई है। वहीं चौहान ने अपने आगे की रणनीति के रूप में जनपद के सभी मंडलाध्यक्षों,प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके कार्यकारिणी के विस्तार की बात कही। मंच संचालन हरिश डंगवाल ने किया। जिसमें गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा,हरिश डंगवाल,स्वराज विद्वान आदि लोग मौजूद रहे।

By admin