भक्तों ने देव डांगरो से मांगा सुख सम्रद्धि का आशीर्वाद

बागेश्वर | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे महेंद्र सिंह करायत के उत्तराधिकारी फौजी फतेह सिंह करायत और करायत बंधुओ द्वारा अपने इष्ट देवता गोल्ज्यू मन्दिर में पिता की मन्नत के आधार पर अपने पिता की याद में कुलदेवता से गांव और क्षेत्र की सुख सम्रद्धि की कामना के लिए दस दिवसीय बैसी पूजा का आयोजन किया गया था।लगातार दस दिनों तक देव गुरु द्वारा ढोल नगाड़ों पर देव स्तुति कर देव डांगरो को अवतरित कराया गया था।इस दौरान देव दास द्वारा देव स्तुति का वाचन कर देव डांगरो को अवतरित कराया गया।देव धूनी में देवताओं की स्तुति के साथ देव डांगरो द्वारा भक्तों की पुकार सुनी गई।साथ ही कई भक्तों को उनके पूर्व में कुल देवता दरबार मे लगाई गई गुहार औऱ मन की मनोकामना पूर्ण करने के लिए मन्नत की गई।लगातार दस दिनों तक चले बैसी पूजा में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।यहां दूरदराज क्षेत्रो से प्रतिदिन सैकड़ो लोग गोल्ज्यू मन्दिर में पहुँचे।जहाँ देश प्रदेश में रहनी वाली बहु बेटियां भी अपने इष्ट देवता का आशीर्वाद लेने पहुँची। बैसी पूजा के दौरान महिलाओं पुरुषों ने भजन गायन के साथ झोड़े चाचरी का भी गायन किया।गोल्ज्यू मंदिर कराला पालड़ी में चल रहे बैसी का प्रसाद ग्रहण करने के साथ समापन हो गया है। साथ ही नए गोल्ज्यू डांगर का अवतार भी हुआ है जिसके लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के कुटुंब द्वारा समस्त ग्रामवासियों क्षेत्रवासीयो और जनप्रतिनिधियों एवं भक्तजनों तथा सभी माता बहनों का आभार प्रकट किया गया।और क्षेत्र की सुख सम्रद्धि की कामना की गई

By admin